यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित हल कराने के निर्देश
Deputy CM Keshav Maurya: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनको हल कराने के लिए निर्देश भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय (7-कालिदास मार्ग) में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समय पर राहत दें। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और कमजोर वर्गों के मामलों को प्राथमिकता देने को कहा।
भूमि विवाद और अवैध कब्जों की शिकायतों पर उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं फरियादियों के पास जाकर उनसे सीधा संवाद किया और कई जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के तुरंत समाधान की बात कही।
पूरे जिले से पहुंचे लोग
इस दौरान कई प्रमुख शिकायतें सामने आईं, जिन पर तुरंत निर्देश दिए गए। मथुरा की राजकुमारी, जौनपुर के सुरेश चन्द्र मिश्रा और इटावा के सुधीर सिंह के जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समाधान करने को कहा गया। शाहजहांपुर के नीरज ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की मांग की, जबकि बहराइच की विट्टा ने चकबंदी से जुड़े मामले के निस्तारण का अनुरोध किया। वहीं, लखनऊ के राम बहादुर अग्निहोत्री ने कैंसर पीड़ित पुत्री के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इसके अलावा मैनपुरी के अरविन्द कुमार, सम्भल की रोनवती, चन्दौली के शिवाजी मौर्य, हापुड़ के आनन्द सैनी, औरैया के कृष्णदेव और कानपुर देहात के गंगाराम ने भी अपनी समस्याएं रखीं।