फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct flights from Lucknow to Srinagar suspended, connecting flights to Kashmir become more expensive

यूपी: लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान हुई बंद, कश्मीर जाने के लिए महंगी हुईं कनेक्टिंग फ्लाइट; बढ़ी मुसीबत

Sat, 18 Jul 2026 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Jul 2026 08:07 PM IST
सार

Lucknow to Srinagar flight: लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली सीधी उड़ान सेवा बंद होने का सीधा असर अमरनाथ यात्रियों पर पड़ रहा है। साथ ही किराया भी ज्यादा पड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Direct flights from Lucknow to Srinagar suspended, connecting flights to Kashmir become more expensive
श्रीनगर के अब सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद होने और ट्रेनों में लंबी वेटिंग से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है। दरअसल, लखनऊ से बड़ी संख्या में लोग जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीधे श्रीनगर जाने वाली उड़ान बंद है। यह उड़ान यात्रियों को महज दो घंटे में श्रीनगर पहुंचाती थी। वहां से यात्री टैक्सी से पहलगाम और फिर चंदनबाड़ी के रास्ते यात्रा शुरू करते थे। अब यात्रियों को कनेक्टिंग विमानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ये उड़ानें महंगी हैं और पहुंचने में अधिक समय लेती हैं। सीधी उड़ान के टिकट छह से आठ हजार रुपये में मिलते थे।

विज्ञापन


महंगी कनेक्टिंग उड़ानें और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा
लखनऊ से जम्मू जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 11,187 से 13,158 रुपये तक है। वहीं, श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 15,108 से 22,652 रुपये तक चल रहा है। यह सीधी उड़ानों के मुकाबले दो से तीन गुनी अधिक है। ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में रविवार, सोमवार व मंगलवार को 56, 76, 67 और थर्ड एसी में 45, 50, 37 वेटिंग है। हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 19 जुलाई को 58, 22 को 29 व 25 जुलाई को 33, थर्ड एसी में 14 वेटिंग व रिग्रेट चल रही है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले तीन दिन 79, 56, 50 व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार को 36 व थर्ड एसी में 32 वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed