सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity purchased at ₹6.55 per unit at night and sold at ₹3.77 per unit during the day; Consumer Counc

UP: बिजली रात में 6.55 रुपये पर खरीदी, दिन में 3.77 प्रति रुपये यूनिट पर बेची; उपभोक्ता परिषद ने की ये मांग

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में बिजली खरीद और बिक्री की दरों में बड़े अंतर को लेकर उपभोक्ता हितों की चिंता जताई गई है। कम कीमत पर बिजली बेचने और अधिक कीमत पर खरीदने से आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई। इस संबंध में ऊर्जा क्षेत्र के नियमों में बदलाव की मांग करते हुए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है।

UP: Electricity purchased at ₹6.55 per unit at night and sold at ₹3.77 per unit during the day; Consumer Counc
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में पावर कार्पोरेशन ने दिन में 3.77 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची है, जबकि उसे रात में अधिक मांग होने पर 6.55 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदनी पड़ी है। ऐसे में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर बिजली खरीद के नियमों में बदलाव की मांग की है।



उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब तक 1619.56 मिलियन यूनिट बिजली खरीद की है। इसकी औसतन मूल्य 6.52 रुपये प्रति यूनिट थी। इसी तरह कार्पोरेशन ने 6060.29 मिलियन यूनिट बिजली पावर एक्सचेंज के जरिए बेची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका औसत मूल्य 3.77 रुपये प्रति यूनिट था। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि ऊर्जा विभाग के बिजली खरीद और बिक्री के नियमों की वजह से उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिक मूल्य पर खरीदी गई बिजली का भार किसी न किसी रूप में उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। 

विज्ञापन






 

तत्काल बदलाव किया जाना चाहिए

ऐसे में उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना होगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भेजे पत्र में बताया कि जिन नियमों की वजह से उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़े, उसमें तत्काल बदलाव किया जाना चाहिए। 

बिजली खरीद व बिक्री की दरें देश में संचालित पावर एक्सचेंज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही हैं। देश की उत्पादन इकाइयां पावर व एनर्जी एक्सचेंज पर कैसे आपदा में अवसर तलाश कर अपनी बिजली को कालाबाजारी के तहत बेच रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहा है। 

परिषद ने कहा कि बिजली की उत्पादन लागत दिन और रात में अलग नहीं होती है। फिर भी पीक आवर्स के नाम पर बिजली के दाम कई गुना बढ़ जाना इस बात का संकेत है कि व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं और इसकी आड़ में कालाबाजारी जैसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तत्काल एनर्जी एक्सचेंज के नियमों में बदलाव की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed