{"_id":"69a5a309ec1ba42c84064d87","slug":"up-fir-lodged-against-icici-bank-and-finance-company-managers-for-allegedly-siphoning-off-rs-16-lakh-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज, गोल्ड लोन देकर 16 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज, गोल्ड लोन देकर 16 लाख हड़पे
अमर उजाला नेटवक्र, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
आईसीआईसीआई बैंक में गोल्ड लोन देकर 16 लाख रुपये हड़पने के मामले में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। चूड़ी, लॉकेट, नेकलेस, अंगूठी व कान का झाला) गिरवी रखकर लोन लिया था।
आईसीआईसीआई बैंक।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
गोल्ड लोन लेने के बाद बैंक खाते से 16,18,350 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर आईसीआईसीआई बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों व कर्मचारियों समेत पांच नामजद और अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामजान की धर्मशाला बड़गांव निवासी राहुल गुप्ता ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी की बड़गांव शाखा के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक की बड़गांव शाखा में 305 ग्राम सोना (चूड़ी, लॉकेट, नेकलेस, अंगूठी व कान का झाला) गिरवी रखकर 12,24,500 रुपये का गोल्ड लोन लिया था।
ये भी पढ़ें - खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें
ये भी पढ़ें - होली स्पेशल छह ट्रेनें आज से शुरू, हर रूट से गुजरेंगी, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़; जानें पूरा टाइमटेबल
फाइनेंस कंपनी द्वारा उन्हें पावती रसीद भी दी गई थी। राहुल गुप्ता के अनुसार उनके बैंक ऑफ महाराष्ट्र बड़गांव शाखा में संचालित खाते में 16,18,350 रुपये जमा थे। आरोप है कि 4 नवंबर 2025 को आईआईएफएल फाइनेंस शाखा बड़गांव की प्रबंधक पूनम तिवारी, जीबी प्रबंधक देवेश, तीन कर्मचारी, आईसीआईसीआई बैंक बड़गांव शाखा के अधिकारी अनिल कुमार व बैंक प्रबंधक सहित अन्य ने उन्हें बैंक बुलाया। वहां उनसे कई बार ओटीपी लेकर खाते से 16,18,350 रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित का आरोप है कि खाते का मिलान कर दोबारा बुलाने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया। 7 नवंबर 2025 को जब वह दोबारा बैंक पहुंचे तो उन्हें करीब आठ घंटे तक रोके रखा गया। बाद में वकील को बुलाने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना एसआई सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Trending Videos