सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four Contract Workers Attempt Self-Immolation Near Kalidas Marg in Lucknow by Dousing Themselves with Petr

UP: लखनऊ में कालिदास मार्ग के पास चार संविदा कर्मियों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह का किया प्रयास

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

गौतमपल्ली थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि चालक-परिचालकों का निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय किया जा रहा है, जिसका ये कर्मी विरोध कर रहे हैं।

UP: Four Contract Workers Attempt Self-Immolation Near Kalidas Marg in Lucknow by Dousing Themselves with Petr
संविदाकर्मियों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में सोमवार को रोडवेज के चार संविदाकर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। चारों बॉटल में पेट्रोल लेकर पहुंचे और खुद पर उड़ेलने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनका कहना है कि हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। एक निजी कंपनी में सभी संविदा चालकों-परिचालकों का विलय किया जा रहा है।

Trending Videos




गौतमपल्ली थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया, आत्मदाह का प्रयास करने वालों में औरैया के मुकेश सैनी, उन्नाव के ज्ञानेंद्र रावत, कानपुर के नितिन श्रीवास्तव और गोंडा के अभिषेक सिंह शामिल हैं। चारों सिटी बस सेवा के चालक बताए जा रहे हैं। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबग्गा डिपो पर संविदाकर्मी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि चालक-परिचालकों का निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय किया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।  पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed