{"_id":"6a1d39b91ec35dd36e0dd2fd","slug":"video-video-lkhanauu-ma-nabra-para-lga-rajasatara-hatana-para-upa-nabthhaka-karayalya-ma-hagama-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में नंबर पर लगी रजिस्ट्री हटाने पर उप निबंधक कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में नंबर पर लगी रजिस्ट्री हटाने पर उप निबंधक कार्यालय में हंगामा
उप निबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री के लिए नंबर पर लगी फाइलों को हटाने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान वकीलों और सब रजिस्ट्रार के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कार्यालय का कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी समेत कई वकीलों ने जमीनों के बैनामे के लिए सुबह करीब पांच बजे ही अपने प्रपत्र नंबर पर लगा दिए थे।
आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे जब उनकी रजिस्ट्री की बारी आई तो नंबर पर लगी कुछ फाइलों को सूची से हटा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर वकीलों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विरोध के दौरान वकीलों और सब रजिस्ट्रार विभा द्विवेदी तिवारी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी चलती रही, जिससे कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ और रजिस्ट्री का कार्य कुछ समय के लिए ठप पड़ गया।
वकीलों का आरोप है कि कार्यालय में कार्य निष्पादन के दौरान भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है तथा नंबर व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने कहा कि नंबर पर लगी रजिस्ट्रियों को हटाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से सब रजिस्ट्रार को पत्र देकर भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।