सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP getting early as April? Mercury crosses 40 degrees in 15 districts; find out the scien

UP: अप्रैल में ही क्यों पड़ रही इतनी गर्मी, 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा; जानें वैज्ञानिक कारण

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में तेज धूप और पुरवाई हवाओं के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि बांदा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

UP getting early as April? Mercury crosses 40 degrees in 15 districts; find out the scien
गर्मी से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरप्रदेश में धूप की तपिश के साथ अब उमस भरी गर्मी की भी एंट्री हो गई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इसकी वजह उमस भरी गर्मी और तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

Trending Videos

प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर शहरों में तेज धूप और तपिश से लोग बेहाल रहे।

बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में तपिश और गर्मी में इजाफा हुआ और 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया । बांदा 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों की अवाजाही दिखेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 

जिले  डिग्री सेल्सियस
बांदा 44.4
प्रयागराज 43
वाराणसी 41.7
झांसी 41.6
हमीरपुर 41.2








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed