सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat is spreading rapidly across the state, with temperatures exceeding 33 in many districts; Fatehpur rem

UP: प्रदेश में तेजी से पांव पसार रही है गर्मी, कई जिलों में पारा 33 पार; फतेहपुर रहा सूबे में सबसे गर्म शहर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा होगा।

UP: Heat is spreading rapidly across the state, with temperatures exceeding 33 in many districts; Fatehpur rem
यूपी के मौसम में आया बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। प्रदेश में गर्मी की दस्तक और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। सोमवार को 34.8 डिग्री अधिकतम तापामान के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं फतेहपुर में 34.6 डिग्री, वाराणसी में 33.6 डिग्री, हमीरपुर में 33.2 डिग्री और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
Trending Videos


साथ ही सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवा चली, जिसे स्थानीय भाषा में फगुनहट कहा जाता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार से हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तक वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पछुआ के थमते ही तेजी से चढ़ेगा पारा

 राजधानी में सोमवार को दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को फाल्गुन की पूर्णिमा पर दिन भर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली रूखी पछुआ हवाएं चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। इन हवाओं के थमते ही तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिलेगी। गर्मी और तीखी महसूस होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अब दिन और रात, दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed