फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert issued in 24 districts of the state on Saturday, special warning for these districts of P

यूपी: शनिवार को प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पूर्वांचल के इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी

Fri, 01 Aug 2025 07:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Aug 2025 07:48 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में बारिश का दौर जारी है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूरे सूबे के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert issued in 24 districts of the state on Saturday, special warning for these districts of P
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तराई समेत विभिन्न  इलाकों में  कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। माैसम विभाग के मुताबिक अब मानसूनी बारिश का जोर पूर्वी तराई इलाकों श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज की ओर शिफ्ट होगा। साथ ही पूर्वांचल के इलाके में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई और पूर्वांचल क्षेत्र के 24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 51 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाथरस में सर्वाधिक 112 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं इटावा में 90 मिमी, बागपत में 71 मिमी और बिजनाैर में 65 मिमी बारिश हुई।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश के तराई इलाकों की ओर खिसका है। इसके असर से  शनिवार से अगले दो दिन तराई व पूर्वांचल में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

यहां वज्रपात होने की संभावना

UP: Heavy rain alert issued in 24 districts of the state on Saturday, special warning for these districts of P
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में। 

राजधानी में अगले तीन दिन मानसून रहेगा मेहरबान

राजधानी में अगले तीन दिनों तक मानसून मेहरबान रहने वाला है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार देर शाम से अगले दो दिन लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश के जोर से अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। बीते दो माह जून व जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने के बाद माैसम विभाग ने अगस्त के शुरुआती सप्ताह में ठीकठाक बारिश की उम्मीद जताई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed