फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High Court takes a tough stance on the Summit Building fraud case; three police personnel suspended, six t

UP: समिट बिल्डिंग ठगी मामले में हाईकोर्ट सख्ती, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर, अन्य की भूमिका की जांच

Tue, 11 Aug 2026 03:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 11 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

समिट बिल्डिंग में अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में आरोपियों को कथित रिश्वत लेकर छोड़ने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित और छह को लाइन हाजिर किया गया। मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP: High Court takes a tough stance on the Summit Building fraud case; three police personnel suspended, six t
lawyer advocate and court - फोटो : AI

विस्तार

समिट बिल्डिंग में अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में आरोपियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि समिट बिल्डिंग से अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोप में कुल 119 आरोपियों को पकड़ा गया था। इनमें गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने बाद में हाईकोर्ट में शिकायत की थी। उसने पुलिस की कार्रवाई से जुड़े साक्ष्य भी अदालत में उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया

शिकायत के बाद सामने आए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों को पुलिसकर्मियों द्वारा बिल्डिंग से बाहर ले जाते हुए देखा गया। आरोप है कि इन आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया था। मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कार्रवाई के घेरे में आए सभी नौ पुलिसकर्मी साइबर सेल या क्राइम ब्रांच में तैनात थे। विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समिट बिल्डिंग से बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में थी। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई को मामले में अहम कदम माना जा रहा है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर

लखनऊ में कार्रवाई के तहत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें वसीम खान, श्रीकांत और जितेंद्र शामिल हैं। वहीं, छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई अरविंद, एसआई आदिल, आशीष, जय प्रकाश, संतोष और अविनाश के नाम शामिल हैं। पुलिस विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed