{"_id":"6a53b3530c971728f00d0d6f","slug":"up-home-guard-recruitment-exam-document-verification-and-physical-examination-to-begin-on-monday-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी होमगार्ड भर्ती: सोमवार से शुरू होगी दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक परीक्षा, बुलाए गए 2.6 गुना अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी होमगार्ड भर्ती: सोमवार से शुरू होगी दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक परीक्षा, बुलाए गए 2.6 गुना अभ्यर्थी
Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
सार
UP Home Guard Exam: यूपी होमागार्ड भर्ती परीक्षा में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा सोमवार से होगी। यह सभी जिलों में होगी।
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती में शारीरिक परीक्षा सोमवार से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 41424 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पद पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) सोमवार से सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए कुल पदों के सापेक्ष 107221 अभ्यर्थियों (2.6 गुना) को बुलाया है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ था। बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डीवी-पीएसटी के प्रवेश पत्र 6 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड किए गए थे, जिसमें अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति भी परीक्षण स्थल पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन