{"_id":"6a53bb0483f2c6bb8f002a9d","slug":"up-rohit-mishra-takes-charge-as-up-bjp-yuva-morcha-president-garlanded-with-flowers-via-crane-road-show-beg-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोहित मिश्रा ने संभाला यूपी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का पदभार, क्रेन से पहनाई गई फूलों की माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोहित मिश्रा ने संभाला यूपी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का पदभार, क्रेन से पहनाई गई फूलों की माला
Sun, 12 Jul 2026 09:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:34 PM IST
सार
UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाला लिया। इस मौके पर रोड शो निकाला गया।
विज्ञापन
रोहित मिश्रा ने संभाला यूपी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का पद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाला लिया। इस अवसर पर स्वागत और अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। मंच पर निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी और सुभाष यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पदभार संभालने के बाद रोहित मिश्रा ने कहा कि 2027 का चुनाव युवाओं के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने युवाओं को अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताया। पदभार संभालने से पहले रोहित मिश्रा ने शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच सौ से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो किया।
विज्ञापन
1090 चौराहे से तीन किलोमीटर दूर भाजपा कार्यालय तक खुली कार में हाथ जोड़कर जनसमूह का अभिवादन किया। 1090 चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। क्रेन से फूलों की माला पहनाई गई। उन्हें भगवान राम की मूर्ति, रामचरितमानस, गदा और तलवार भेंट की गई। रोहित मिश्रा ने तलवार और गदा लहराई।
विज्ञापन
जानिए कौन हैं रोहित मिश्रा
रोहित मिश्रा 16 दिन पहले यूपी भाजयुमो के अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। प्रतापगढ़ के रहने वाले रोहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। वह 2016 में प्रयागराज विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2017-18 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।