{"_id":"69d9082e93e36fdfe506779e","slug":"up-kite-string-halts-metro-in-lucknow-causes-panic-among-passengers-operations-disrupted-on-one-line-from-c-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में पतंग के मांझे ने रोकी मेट्रो, यात्रियों में अफरातफरी; चारबाग से आलमबाग तक एक लाइन पर संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में पतंग के मांझे ने रोकी मेट्रो, यात्रियों में अफरातफरी; चारबाग से आलमबाग तक एक लाइन पर संचालन बाधित
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में पतंग की धातु वाली तार मेट्रो की ओएचई लाइन पर गिरने से संचालन प्रभावित हुआ। चारबाग से आलमबाग के बीच करीब आधे घंटे तक मेट्रो एकल लाइन पर धीमी गति से चली। तार हटाने के बाद सेवा सामान्य हुई, लेकिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
पतंग की तार की वजह से चारबाग से आलमबाग स्टेशन के बीच शुक्रवार शाम मेट्रो संचालन बाधित हुआ। आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेनें सुस्त गति से चलीं। एक लाइन बाधित होने से एकल लाइन पर ही मेट्रो संचालन हुआ। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
पतंगबाज डोर की जगह धातु के महीन तारों का इस्तेमाल करते हैं। इससे सड़क पर हादसों के साथ अक्सर मेट्रो का संचालन भी बाधित होता है। तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद पतंगबाज धातु के तार का इस्तेमाल करते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद धातु के तार लगी पतंग मेट्रो के ओवरहेड हाईटेंशन (ओईएच) लाइन पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आलमबाग मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट जाने वाली लाइन ट्रिप हो गई और मेट्रो के पहिये थम गए। सूचना मिलते पर मेट्रो प्रशासन ने एकल लाइन से ट्रेनों का संचालन जारी रखा। इसकी वजह से मेट्रो ट्रेनें सुस्त गति से चलती नजर आईं। मेट्रो जनसंपर्क विभाग के अनुसार चारबाग से आलमबाग मेट्रो स्टेशन तक करीब 30 मिनट तक संचालन बाधित रहा। ओएचई से तार हटाने के बाद संचालन सामान्य हो सका।