UP: एक साल बाद पकड़ी गई 'लोला', प्लास्टिक सर्जरी से छुपाई पहचान; धंधे के लिए विदेश से लाती थी लड़कियां
लखनऊ पुलिस ने एक साल से फरार उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दो विदेशी युवतियों को अवैध रूप से ठहराया था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने की भी जांच हो रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद उसे उज्बेकिस्तान भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लास्टिक सर्जरी से पहचान छिपाकर अवैध तरीके से दो युवतियों को लखनऊ में ठहराने के मामले में फरार चल रही उज्बेकिस्तान की निवासी लोला कायूमोवा को एक साल बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे विभूतिखंड स्थित मैक्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया। लोला यहां क्या कर रही थी, पुलिस इसका पता लगा रही है।
एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस लोला को थाने ले आई है। इसकी जानकारी फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को दे दी गई है। पुलिस और एफआरआरओ लोला से पूछताछ कर रही है। उसके पास से मिले दस्तावेज की जांच की जा रही है।
लोला को भेजा जाएगा उज्बेकिस्तान
पूछताछ में सामने आया है कि लोला का कई साल पहले पासपोर्ट और वीजा खत्म हो गया था। बावजूद इसके वह लखनऊ समेत अन्य शहरों में छिपकर रह रही थी। पुलिस ने लोला के बारे में पड़ताल करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। इसकी भी तफ्तीश की जा रही है कि कहीं लोला ने साथियों की तरह प्लास्टिक सर्जरी करके पहचान तो नहीं छिपा रखी थी। बुधवार को खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके बाद उसे उज्बेकिस्तान भेज दिया जाएगा।
एक नजर में मामला
20 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को एक फ्लैट में दो उजेबीकिस्तान निवासी युवतियों के अवैध रूप से ठहरे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस और एफआरआरओ ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की नीलोफर और होलिड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस को पता चला था कि दोनों को लोला ने अवैध रूप से ठहराया था। लोला के ही परिचित डॉक्टर विवेक गुप्ता ने युवतियों की प्लास्टिक सर्जरी भी की थी। पुलिस ने जिस वक्त छापा मारा था, उस समय लोला भी वहां मौजूद थी। हालांकि, वह भाग निकली थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।