सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major Update from the Meteorological Department Amidst 'Nautapa'—Hail, Rain, and Storms Forecast; Mercury

UP: नौतपा के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बारिश-आंधी संग गिरेंगे ओले; 10 डिग्री नीचे जा सकता है पारा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तेज आंधी, बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और नम हवाओं के असर से तापमान 8 से 10 डिग्री तक गिर सकता है। कुछ इलाकों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी हुआ है।

UP: Major Update from the Meteorological Department Amidst 'Nautapa'—Hail, Rain, and Storms Forecast; Mercury
कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और तपिश से परेशान उत्तर प्रदेशवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।




बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज आंधी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। फिलहाल गुरुवार को बुंदेलखंड और प्रयागराज क्षेत्र में लू और भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।

विज्ञापन

 

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाएं

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।

 

100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है हवाओं की गति

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed