सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major upheaval in BSP before elections, discontent among workers due to these three leaders; will a major

यूपी: चुनाव से पहले बसपा में बड़ी उठापटक, इन तीन नेताओं की वजह से कार्यकर्ताओं में असंतोष; होगा बड़ा फैसला?

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Apr 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Split in BSP: यूपी बसपा में सब ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में तीन नेताओं की वजह से बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। 

UP: Major upheaval in BSP before elections, discontent among workers due to these three leaders; will a major
चुनाव से पहले बसपा में असंतोष की खबरें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर बड़े उलटफेर को अंजाम दिया है। तीनों नेताओं का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहरा दखल होने की वजह से पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर धर्मवीर अशोक और जयप्रकाश का निष्कासन कार्यकर्ताओं के असंतोष की वजह बनता जा रहा है। इसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

Trending Videos


बसपा में पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक की गिनती पार्टी संस्थापक कांशीराम के साथियों में होती है। मायावती ने उनको कई राज्यों की जिम्मेदारी भी दे रखी थी। संगठन में उनकी गहरी पैठ होने की वजह से वह खासे लोकप्रिय भी थे। अचानक उनका निष्कासन पश्चिमी उप्र के साथ कई राज्यों में बसपा के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वहीं जयप्रकाश की बसपा में लंबे समय के बाद वापसी हुई थी। निष्कासित होने के बावजूद वह पश्चिमी उप्र में युवाओं को बसपा से जोड़ते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कार्यशैली को देखते हुए मायावती ने उन्हें केरल चुनाव की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केरल के प्रभारी होने के बावजूद पश्चिमी उप्र में संगठन के कार्यों में दखल देने की उनकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इसके पीछे बसपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की भूमिका मानी जा रही है, जिन्हें पश्चिमी उप्र के एक मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उनकी कार्यशैली को लेकर कार्यकर्ताओं में पनप रहे आक्रोश का खामियाजा जयप्रकाश को भुगतना पड़ा।

टिकट वितरण पर पड़ेगा असर

बसपा ने अन्य दलों के मुकाबले अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण शुरू कर दिया है। कई जिलों की सीटों पर प्रभारियों की तैनाती भी हो चुकी है, जिन्हें चुनाव नजदीक आने पर प्रत्याशी घोषित किया जाना है। टिकट वितरण में पश्चिमी उप्र के तीन वरिष्ठ नेताओं धर्मवीर अशोक, जयप्रकाश और सरफराज राईन की भूमिका भी थी। तीनों के निष्कासन के बाद अब बसपा का चुनावी समीकरण बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस फैसले से बसपा की उस मुहिम को भी झटका लगा है, जिसके तहत पुराने नेताओं को पार्टी में वापस लिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed