सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mastermind behind ₹14 crore fraud arrested; used to lure investors with promises of doubling or tripling t

UP: 14 करोड़ रुपये की ठगी के मास्टरमाइंड को पकड़ा; निवेशकों को धन दोगुना-तिगुना करने का देता था झांसा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 25 Jun 2026 06:01 PM IST
सार

आर्थिक अपराध जांच एजेंसी ने करोड़ों रुपये की निवेश ठगी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को कम समय में धन दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर निवेश कराता था। बड़ी रकम जुटाने के बाद कंपनी की शाखाएं बंद कर दी गईं। मामले में अन्य आरोपियों और धन के उपयोग की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Mastermind behind ₹14 crore fraud arrested; used to lure investors with promises of doubling or tripling t
रोहित कुमार उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

14 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) फरार चल रहे एक कंपनी के निदेशक और ठगी के मास्टरमाइंड रोहित कुमार उपाध्याय को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश यूपी पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस भी कर रही थी।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक थाना आलमबाग में वर्ष 2017 में दर्ज केस की विवेचना के दौरान रोहित कुमार उपाध्याय की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरओसी दिल्ली और हरियाणा व आरओसी कानपुर में पंजीकृत एम/एस पियर्स एलाइड कॉरपोरेशन लिमिटेड और एम/एस डीपियर्स एलाइड कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कर्ताधर्ताओं, निदेशकों-कर्मचारियों ने भारतीय रिजर्व बैंक से एनबीएफसी के रूप में पंजीकरण प्राप्त किए बिना निवेश योजनाएं संचालित की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने आरडी (आईबीपी) और एफडी (एसआईपी) जैसी योजनाओं के जरिए लोगों को कम समय में धन दोगुना और तिगुना करने का लालच दिया। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें कथित तौर पर कूटरचित बॉन्ड और रसीदें जारी की गईं।

बड़ी संख्या में लोगों से धन जुटाने के बाद कंपनी की लखनऊ, बिजनौर समेत अन्य शाखाएं बंद कर दी गईं। इसके बाद आरोपी निवेशकों की करीब 14 करोड़ रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। 


ईओडब्ल्यू अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क, फरार अन्य आरोपियों और निवेशकों की रकम के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed