UP: राहुल गांधी को लेकर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप और अमेठी सांसद के बीच जुबानी जंग, बताया नकली गांधी
रायबरेली में दिशा की बैठक के बाद यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व अमेठी सांसद केएल शर्मा के बीच जुबानी जंग हो गई। इस दौरान उद्यान मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर तंज कसा।
विस्तार
दिशा की बैठक के बाद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी सांसद केएल शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद राहुल गांधी द्वारा डीआरएम को लिखे गए पत्र पर मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डीआरएम को पत्र नहीं लिख सकता है। उन्हें सदन में मामला उठाना चाहिए या रेल मंत्री को पत्र भेजना चाहिए था।
इस पर तंज कसते हुए अमेठी सांसद केएल शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि होमवर्क तो यहां के मंत्री करते नहीं हैं। उनसे कह दो होमवर्क कर लिया करें। उन्होंने कहा कि डीआरएम ने रेलवे से संबंधित समस्याओं के लिए सभी एमपी को पत्र लिखा है। उन्होंने भी अपने क्षेत्र में रेलवे से संबंधित समस्या से अवगत कराने के लिए डीआरएम को पत्र भेजा है। इसी तरह सांसद राहुल गांधी ने भी रेलवे की समस्या को लेकर डीआरएम को पत्र भेजा है। अन्य सभी एमपी ने इस संबंध में पत्र लिखा है।
असली चिराग के सामने नहीं दिखे नकली गांधी- उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को एक बार फिर सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। दिशा की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नकली गांधी और रायबरेली के नकली बेटे आज असली चिराग के सामने नहीं दिखे। इतनी बड़ी बैठक में सांसद राहुल गांधी नदारद रहे। यह बड़ी चिंता का विषय है। रायबरेली के विकास का समय आता है तो उनके पास यहां आने का समय नहीं है। यह जिले के लोगों के लिए किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है, कि सांसद दिशा की बैठक में भी शामिल होने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.