फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon becomes active again in Lucknow; intermittent rain in several areas brings relief from sultry heat

UP: लखनऊ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रुक-रुककर कई जगह हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; इन जिलों में अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 05:40 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 14 Aug 2026 05:40 PM IST
सार

लखनऊ में मानसून फिर सक्रिय होने से कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी है। तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
UP: Monsoon becomes active again in Lucknow; intermittent rain in several areas brings relief from sultry heat
लखनऊ में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शाम करीब चार बजे चारबाग और हजरतगंज क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम छह बजे तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

इकाना में यूपी टी-20 लीग का आगाज, पिच ढकी

शुक्रवार शाम इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का आगाज होना है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्टेडियम में पिच को कवर कर दिया गया है। आयोजक मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

 

तीन दिन येलो अलर्ट

राजधानी में 14, 15 और 16 अगस्त को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। अधिकतम आर्द्रता 91 और न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। गुरुवार सुबह से दोपहर बाद तक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते कई इलाकों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed