फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon has kept its distance from the state, with no good rain expected for the next four days; heat aler

यूपी: प्रदेश से मानसून ने बना रखी है दूरी, अभी चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं; गर्मी का अलर्ट जारी

Tue, 14 Jul 2026 05:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Jul 2026 05:51 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी से मानसून ने दूरी बनाकर रखी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल चार दिन किसी भी जिले में प्रभावी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon has kept its distance from the state, with no good rain expected for the next four days; heat aler
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से रूठ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तराई क्षेत्र को छोड़कर फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मंगलवार के लिए कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। पछुआ हवाओं के चलते अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना भी कम है। इससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसूनी गतिविधियां केवल तराई के जिलों तक सीमित हैं। सोमवार को महराजगंज में 130 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर में 92 मिमी और श्रावस्ती में 54.6 मिमी वर्षा हुई।बारिश घटने और तेज धूप निकलने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा है। इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश में ठहराव बना रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश हो सकती है। 17 जुलाई के बाद हवाओं का रुख फिर पुरवा होने की संभावना है, जिससे दोबारा मानसूनी गतिविधियों में बढ़त की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानूसन के ठहर जाने से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है। बारिश न होने का सीधा असर खेती किसानी पर भी पड़ेगा। धान की फसल पर इसका सीधा असर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed