फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new path of development from north to south; new projects worth 60,000 crore get approval: CM Yogi

उत्तर से दक्षिण तक विकास की नई राह, 60 हजार करोड़ की नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी : सीएम योगी

Tue, 14 Jul 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A new path of development from north to south; new projects worth 60,000 crore get approval: CM Yogi
कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व अन्य।
लखनऊ। सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी। इन जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही 5 लाख की आबादी वाले हर शहर में एक बाईपास होगा और हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ेगा। इस योजना पर भी केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। कुल मिलाकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व से पश्चिम तक हमारे पास बेहतरीन कनेक्टिविटी हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे इसमें मुख्य हैं। अब उत्तर से दक्षिण की कनेक्टिविटी के लिए कुछ नए क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। प्रदेश आज सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन

एससीआर को मिलेगा बड़ा फायदा
सीएम ने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के दो मेट्रोपॉलिटन सिटी लखनऊ व कानपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के जरिये कनेक्टिविटी को बढ़ा रहे हैं। यह लखनऊ के आसपास स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के जनपद बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली को जोड़कर भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रुप में स्थापित करने के प्रयास का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

गाजीपुर से लखनऊ होते हुए पलिया तक बनेगा गलियारा : राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि गाजीपुर से लखनऊ होते हुए पलिया तक गलियारा बनेगा। पूर्वी यूपी खासतौर पर सीमा के इलाकों के लिए इससे बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गोसाईंगंज से मोहनलागंज, बनी और हरौनी का जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन करने की योजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है और इस पर काम शुरू हो गया है। यह फोरलेन एक साथ तीन एक्सप्रेसवे पूर्वांचल, आगरा और कानपुर को जोड़ती है। साथ ही चार राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर, लखनऊ-गाजीपुर, रायबरेली-मोहान हाईवे को भी जोड़ेगी।
15 चौराहों पर ट्रैफिक बेहतर करने के लिए अंडरपास और फ्लाईओवर बनाया जाएगा। लखनऊ मेगापोलिस की दिशा में बढ़ रहा है। इसके तहत किसी बड़े शहर के साथ उसके आसपास के छोटे कस्बे भी विकसित होते हैं। इससे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलता है।

उपलब्धियों का प्रदेश है उत्तर प्रदेश : केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले केवल परियोजनाओं की घोषणाएं होती थीं, आज डबल इंजन सरकार परियोजनाओं का निर्माण कर उनका लोकार्पण सुनिश्चित कर रही है। यही सुशासन की पहचान है, उत्तर प्रदेश अब संभावनाओं का नहीं, बल्कि उपलब्धियों का प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, निवेश आकर्षित होगा तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। विशेष रूप से नवाबों की नगरी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच विकास की नई रफ्तार स्थापित होगी, जिससे उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed