फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NRMU assures it will resolve the issues faced by train managers.

Lucknow News: ट्रेन मैनेजरों की समस्याएं दूर कराएगा एनआरएमयू, दिया आश्वासन

Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
NRMU assures it will resolve the issues faced by train managers.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने सोमवार को चारबाग स्थित कार्यालय में लखनऊ मंडल के ट्रेन मैनेजरों की कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें मंडल के विभिन्न मुख्यालयों से आए ट्रेन मैनेजरों ने समस्याएं और सुझाव रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल मंत्री विभूति मिश्रा थे और सुधीर तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के मंडल मंत्री अनिल कुमार और मंडल कोषाध्यक्ष राम सिंह ने भी सुझाव दिए। कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला। इनमें वॉकी-टॉकी की समस्या का समाधान, बीए टेस्ट में पॉजिटिव आने पर दोबारा मैनुअल जांच, और 2800 से 4200 ग्रेड पे की प्रमोशन सूची जारी करना शामिल है। सभी ट्रेन मैनेजरों को पानी की बोतल उपलब्ध कराना, छुट्टी से लौटने पर सुबह छह बजे के बाद पहली गाड़ी देना और 72 घंटे तक मुख्यालय से बाहर रहने की समस्या का समाधान करना भी शामिल है।
विज्ञापन

प्राथमिकता प्रतिवर्ष जनवरी माह में क्लीयर की जाएगी। रनिंग रूम कमेटी में यूनियन के सदस्य शामिल होंगे। दस घंटे की बैठक अब तिमाही शुरू होगी। सभी रनिंग रूम में महिला ट्रेन मैनेजरों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर 12 बजे के बाद उनसे लंबी दूरी की गाड़ियों में काम नहीं लिया जाएगा। ट्रेन मैनेजरों की बुकिंग ट्रेन मैनेजरों से कराई जाएगी, और अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार टीएमसी को मिलेगा। प्रमोशन होने पर अनावश्यक ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि गाड़ियां ट्रांसफर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed