फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon will weaken in the state from Thursday, weather will change again after July 26; know the forecast

यूपी: प्रदेश में आज से कमजोर पड़ जाएगा मानसून, 26 जुलाई के बाद फिर करवट लेगा मौसम; जानिए पूर्वानुमान

Thu, 23 Jul 2026 05:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 23 Jul 2026 05:51 AM IST
सार

Weather in UP: बीते कुछ दिनों तक अच्छी बारिश के बाद प्रदेश में मानूसन फिर कुछ दिनों के लिए थमने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon will weaken in the state from Thursday, weather will change again after July 26; know the forecast
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में लगातार कई दिनों तक हुई अच्छी बारिश के बाद फिलहाल अगले तीन दिनों के लिए मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर रहेगा। हालांकि बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश पूर्वांचल के मऊ में दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 70 मिमी, सोनभद्र में 58 मिमी और प्रयागराज में 41.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। साथ ही मानसून रेखा भी दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसी वजह से 23 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। 26 और 27 जुलाई को दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम संबंधी चेतावनियों के प्रचार-प्रसार का निर्देश

प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू ने प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए मौसम संबंधी पूर्वानुमान, नाउकास्ट अलर्ट, विशेषकर रेड अलर्ट एवं ऑरेंज अलर्ट जैसी संवेदनशील चेतावनियों के समय से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। इसमें मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा।

धीमी पड़ेगी बारिश, फिर से बढ़ेगी उमस

 राजधानी में पिछले कई दिनों से हो रही अच्छी मानसूनी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लगने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक अगले तीन दिनों के दौरान लखनऊ में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। बारिश कम होने और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। साथ ही मानसून रेखा दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसी वजह से 23 से 25 जुलाई के बीच राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे उमस का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed