सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP New High-Tech Jails to be Built in the State; Multi-Crore Budget Approved, Special Provisions Planne

यूपी: प्रदेश में बनेंगी तीन नई हाईटेक जेल, करोड़ों का बजट मंजूर, बंदियों के लिए होगी ये खास व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में बरेली, अमेठी और महोबा में नई हाईटेक जेलें बनाई जाएंगी, जिनमें आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है। साथ ही बलिया में नई जेल निर्माण के लिए जमीन खरीद की स्वीकृति भी दी गई है, जिससे सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर होंगी।

UP New High-Tech Jails to be Built in the State; Multi-Crore Budget Approved, Special Provisions Planne
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के तीन जिलों में जल्द ही नई जेल शुरू होंगी। ये जेलें हाईटक उपकरणों से लैस की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। शासन ने सभी जेलों के लिए उपकरणों व अन्य सामान खरीदने के लिए बजट मंजूर कर दिया है। शासनादेश भी जारी हो गए हैं। जल्द उपकरणों की खरीदारी शुरू होगी।

Trending Videos


बरेली जेल के लिए 15.75 करोड़, अमेठी के लिए 11.42 करोड़ और महोबा जेल के लिए 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे जेलों में सीसीटीवी सर्विलांस यूनिट लगाने के साथ साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग यूनिट, वायरलेस सेट, फर्नीचरण, डिटेक्टर डिवाइसें समेत अन्य चीजें खरीदी जाएंगी। सबसे अधिक फोकस सुरक्षा उपकरणों पर दिया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की खामी न रहे। बंदियों की सुविधाओं के लिए भी मनोरंजन के साधन, पेयजल आदि की भी खरीदारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जेल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा

बलिया में नई जेल बनाने के लिए जमीन की खरीदारी के लिए बजट संबंधी मंजूरी मिल गई है। शासन ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके लिए 38.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद जेल निर्माण व अन्य के लिए स्वीकृति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed