फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Akhilesh Yadav's appeal... Sonam Wangchuk should end his hunger strike; the BJP government is heartle

UP News: अखिलेश यादव की अपील... अनशन तोड़ दें सोनम वांगचुक, हृदयहीन है भाजपा सरकार

Tue, 14 Jul 2026 02:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका जीवन अनमोल है और इस सरकार के लिए किसी के भी जीवन का कोई महत्व नहीं है।

विज्ञापन
UP News: Akhilesh Yadav's appeal... Sonam Wangchuk should end his hunger strike; the BJP government is heartle
सोनम वांगचुक व अखिलेश यादव। - फोटो : AI image

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के साथ अनशन कर रहे प्रसिद्ध पर्यावरण विद सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की है। उनकी बिगड़ती हालत को देखकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट और हृदयहीन सरकार है। इसके लिए किसी के भी जीवन का कोई महत्व नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए। 
विज्ञापन


जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है। भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है। वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है। जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। ‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र का गला घोंटनेवाली महापापी-अधर्मी भाजपा और उसके भूमिगत अपंजीकृत संगी-साथियों के गिरोह को हराने और सदैव के लिए हटाने के लिए आपके मनोबल और नैतिकता की महाशक्ति हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे और आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताकतों के खिलाफ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी।


बता दें कि सोनग वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वो युवा प्रदर्शनकारियों के साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है जिसे देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed