सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar makes a big claim, SP may face a major split; Ram Gopal Varma wrote a letter to Amit Shah?

यूपी: ओपी राजभर का बड़ा दावा, सपा में हो सकती है बड़ी टूट; रामगोपाल वर्मा ने अमित शाह को लिखा यह पत्र?

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

OP Rajbhar: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए समाजवादी पार्टी में टूट की बात कही है। 

UP: OP Rajbhar makes a big claim, SP may face a major split; Ram Gopal Varma wrote a letter to Amit Shah?
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही एक बहुत बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि जब कोई बिकने के लिए तैयार होता है, तभी उसे खरीदा जाता है। 





राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर सीधा निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक गुप्त पत्र भेजा है, जिसमें कुछ नाम देकर उन्हें अपने साथ ले जाने और खुद को सुरक्षित रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि सीबीआई ने अवैध खनन मामले में उनका नाम दर्ज किया है, और सवाल उठाया कि गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया। राजभर के इस बयान ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed