{"_id":"6a0d0d207c494a92a5001d83","slug":"up-panchayat-elections-open-in-the-state-dedicated-commission-formed-to-determine-obc-reservations-report-d-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में खुला पंचायत चुनाव का रास्ता, ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए बनाया गया समर्पित आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में खुला पंचायत चुनाव का रास्ता, ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए बनाया गया समर्पित आयोग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 May 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
सार
UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव कराने के लिए ओबीसी आरक्षण के लिए एक अलग से आयोग बना दिया गया है। इस आयोग को तीन महीने में रिपोर्ट देनी होगी।
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। आयोग तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। ज़रूरत पड़ने पर सरकार इसकी समय सीमा बढ़ा भी सकेगी।
Trending Videos
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग पांच सदस्यीय होगा। इसमें पिछड़ा वर्ग से जुड़े मामलों की जानकारी रखने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे। आयोग का मुख्यालय लखनऊ में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल छह महीने निर्धारित किया गया है। सरकार को यह अधिकार भी होगा कि लोकहित में जरूरत महसूस होने पर किसी सदस्य या अध्यक्ष को पद से हटाया जा सके। आयोग में सचिव, उप सचिव, शोध अधिकारी, समीक्षा अधिकारी और कार्यालय सहायकों समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनकी नियुक्ति विभिन्न विभागों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी। जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं संविदा पर भी ली जा सकेंगी।