{"_id":"6a6c6bdb2b646c5086057d30","slug":"up-police-constable-recruitment-final-answer-key-released-candidates-can-view-it-until-august-5-read-th-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस कांस्टेबल भर्ती, अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 5 अगस्त तक देख सकेंगे अभ्यर्थी; पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस कांस्टेबल भर्ती, अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 5 अगस्त तक देख सकेंगे अभ्यर्थी; पढ़ें अपडेट
Fri, 31 Jul 2026 03:07 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पांच अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत जून में आयोजित लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराने के बाद बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है।
विज्ञापन
आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां 20 से 23 जून तक मांगी गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक अंतिम उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की जरूरत होगी।
विज्ञापन