UP: राजधानी में मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका; भगवान शिव-कृष्ण पर टिप्पणी का आरोप
लखनऊ के हजरतगंज में इटावा के मौलाना जरजिस के कथित बयानों के विरोध में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने भगवान शिव और भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नाराजगी जताई तथा चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के मौलाना जरजिस के कथित बयानों के विरोध में शुक्रवार को भारतीय गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना पर भगवान शिव और भगवान कृष्ण के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। करीब 15 मिनट चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना के पुतले को जूतों से पीटा और बाद में आग लगा दी।
कथित टिप्पणी से श्रद्धालुओं में आक्रोश
भगवा झंडे लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे हजरतगंज पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने ‘मौलाना जरजिस मुर्दाबाद’ और ‘मौलाना को जेल भेजो’ के नारे लगाए। भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौलाना लगातार सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव को लेकर की गई कथित टिप्पणी से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
कार्रवाई करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मौलाना को इटावा से लखनऊ लाकर कार्रवाई करने की मांग की। संगठन की ओर से मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही गई। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने मौलाना पर विपक्ष के संरक्षण का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमने पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जताई है। हमारे आराध्य श्री शिव और कृष्ण भगवान का अपमान कर रहा है। उनको पांच वक्त का नमाजी बता रहा है। मौलाना कहता है कि गीता में लिखा है कि यह पांच समय नमाज पढ़ते थे। मौलाना के ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसीलिए हम लोग सड़क पर उतरे हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।