{"_id":"6a6c6230e5b5b892bb0924ff","slug":"video-video-radavaja-makhayalya-para-aautasarasa-paracalka-ka-paratharashana-samana-kama-samana-vatana-oura-savatha-nayakata-ka-maga-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रोडवेज मुख्यालय पर आउटसोर्स परिचालकों का प्रदर्शन, समान काम-समान वेतन और संविदा नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रोडवेज मुख्यालय पर आउटसोर्स परिचालकों का प्रदर्शन, समान काम-समान वेतन और संविदा नियुक्ति की मांग
लखनऊ के कैसरबाग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय के गेट पर शुक्रवार को आउटसोर्स परिचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कर्मचारी सुबह से ही मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन और नियुक्ति नीति में समानता लागू करने की मांग उठाई।
कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स व्यवस्था में बीच के ठेकेदार की भूमिका खत्म की जाए और उन्हें सीधे संविदा पर नियुक्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें उचित वेतन और नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों की भीड़ जुटी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।