{"_id":"6a6c82f49c369b64250760a3","slug":"video-amara-ujal-asara-lkhanauu-ka-karasa-rada-para-hata-bjal-tara-ka-makaugdhajal-ebsa-lina-bchha-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: लखनऊ के कुर्सी रोड पर हटा बिजली तारों का मकड़जाल, एबीसी लाइन बिछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: लखनऊ के कुर्सी रोड पर हटा बिजली तारों का मकड़जाल, एबीसी लाइन बिछी
राजधानी लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर से निकले बिजली के तारों के मकड़ जाल को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में एबीसी (एरियल बंच्ड) लाइन बिछा दी। नए बिजली कनेक्शन भी जोड़ दिए।
एबीसी लाइन बिछने से खुले बिजली तारों का जाल काफी हद तक समाप्त हो गया है, जिससे शॉर्ट सर्किट और हादसों की आशंका कम होगी। विभाग ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली पोल लगाने की भी बात कही है।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपने परिसरों में आर्म्ड केबल लगवाने की अपील की। उनका कहना है कि आर्म्ड केबल लगने के बाद विभाग की ओर से निशुल्क नया बिजली मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे विद्युत व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित हो सकेगी।
विभाग की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों ने एबीसी लाइन बिछाने और नए कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली विभाग की सराहना की, साथ ही समस्या को प्रमुखता से उठाने पर अमर उजाला का आभार भी व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।