{"_id":"6a6c8af5344fae9a9f07d002","slug":"video-lkhanauu-ka-gadab-kashhatara-ma-nagara-nagama-ka-kararavaii-basara-cara-nabra-caraha-ka-davaidara-para-fara-saja-thakana-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई बेअसर, चार नंबर चौराहा के डिवाइडर पर फिर सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई बेअसर, चार नंबर चौराहा के डिवाइडर पर फिर सजी दुकानें
राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में नगर निगम जोन-3 की ओर से दो दिन पहले लगातार अभियान चलाकर चार नंबर चौराहा स्थित डिवाइडर से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कार्रवाई का असर महज दो दिन ही टिक सका। शुक्रवार को डिवाइडर पर फिर से दुकानों का कब्जा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुडंबा पुलिस की अनदेखी के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
राहगीरों का कहना है कि सबसे अधिक कब्जा एक समोसा विक्रेता ने फिर से जमा लिया है। आरोप है कि उस पर विशेष मेहरबानी होने के कारण वह बेखौफ होकर डिवाइडर पर दुकान सजा रहा है। इससे चौराहे पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम अतिक्रमण हटाता है तो पुलिस की जिम्मेदारी है कि दोबारा कब्जा न होने दे। लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिनों में स्थिति पहले जैसी हो जाने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने नगर निगम और पुलिस से संयुक्त रूप से नियमित निगरानी कर डिवाइडर को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।