फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati says she is the one deciding the candidates in the state; there is no truth to the rumors being s

UP: मायावती बोलीं- प्रदेश में उम्मीदवार मैं ही तय कर रही, आकाश आनंद को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में सच्चाई नहीं

Fri, 31 Jul 2026 05:16 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 31 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का अंतिम फैसला वही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बीस से अधिक प्रत्याशी तय हो चुके हैं। आकाश आनंद की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं को उन्होंने निराधार बताया और कहा कि वह पार्टी की जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभा रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Mayawati says she is the one deciding the candidates in the state; there is no truth to the rumors being s
मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का अंतिम फैसला वही कर रही हैं और अब तक करीब दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार तय किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में कई राज्य स्तरीय बैठकें उनके द्वारा ली जा चुकी हैं। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को उम्मीदवार चयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के इंटरव्यू आदि की प्रक्रिया के बाद अब तक 20 से अधिक प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला उनके स्तर से ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश आनंद को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में विधानसभा या लोकसभा चुनावों के दौरान उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने का अधिकार उनके पास ही रहता है।


उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं, वहां उनकी अनुमति से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनसभाएं कर प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में आकाश आनंद भी कुछ सीटों पर पार्टी की जनसभाओं के माध्यम से उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

 

‘आकाश आनंद जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे’

बसपा प्रमुख ने कहा कि पिछले करीब एक वर्ष से आकाश आनंद को देशभर में संगठन की समीक्षा बैठकों और जनसभाओं के लिए भेजा जा रहा है। हाल में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भी उनके निर्देश पर आकाश आनंद ने पार्टी की चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभा रहे हैं।

मायावती ने लखनऊ में 9 अक्तूबर 2025 को कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित बसपा की महारैली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम में आकाश आनंद को संबोधित करने का अवसर दिया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में पार्टी की चुनावी जनसभाओं के लिए भेजा गया था।

‘पार्टी की रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा’

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद द्वारा यूपी में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के लिए जनसभाएं करना पार्टी की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उनके राजनीतिक कद को बढ़ाने या घटाने और उम्मीदवार चयन से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर आकाश आनंद को लेकर चल रही चर्चाओं से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी के लोगों को ऐसे ‘शरारती और जातिवादी तत्वों’ से सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed