{"_id":"69dde13847d6c0f4ab0c8c4a","slug":"up-posters-of-baba-saheb-and-the-bsp-torn-in-lucknow-slashed-with-a-blade-at-the-1090-crossing-accused-appre-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में बाबा साहब और बीएसपी के पोस्टर फाड़े, 1090 चौराहे पर ब्लेड से काट दिए थे, आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में बाबा साहब और बीएसपी के पोस्टर फाड़े, 1090 चौराहे पर ब्लेड से काट दिए थे, आरोपी पकड़ा गया
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 1090 चौराहे पर पोस्टर ब्लेड से काटे गए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी हिमांशू पकड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
1090 चौराहे पर आंबेडकर जयंती के मौके पर लगे कई बैनर को पारा निवासी हिमांशु ने ब्लेड से फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ ही घंटे में हजरतगंज पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 1090 चौराहे के आसपास कई बैनर व पोस्टर लगाए गए थे। शाम के वक्त स्कूटी सवार हिमांशु उधर से गुजर रहा था। अचानक उसने स्कूटी रोकी और गाड़ी खड़ी कर ब्लेड से तीन से चार बैनर फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसकी इस हरकत को कुछ राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, हजरतगंज पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो की मदद से स्कूटी का नंबर ट्रेस किया गया और देर रात आरोपी हिमांशु को उसके घर से पकड़ा गया।
एसीपी ने बताया कि उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। बैनर फाड़ने के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसको इस बात का डर था कि कहीं बैनर उड़कर किसी की आंख में न लग जाए।
