सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pratik Yadav's death remains a mystery; friend and brother-in-law brought him to hospital; doctors declare

Prateek Yadav Death: रहस्य बनी प्रतीक की मौत, दोस्त और साला उन्हें लेकर अस्पताल आए; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 May 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Death of Prateek Yadav: प्रतीक यादव की सुबह छह बजे अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अभी तक वजह सामने नहीं आई है।

UP: Pratik Yadav's death remains a mystery; friend and brother-in-law brought him to hospital; doctors declare
अस्पताल से निकलता प्रतीक का शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह छह बजे करीब उनको लेकर आया गया। साथ में मित्र और परिवार के लोग थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। अभी तक आ रही जानकारियों के अनुसार उनकी मौत किस वजह से हुई है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। 

Trending Videos

बीते दिनों थे तलाक की वजह से चर्चाओं में

UP: Pratik Yadav's death remains a mystery; friend and brother-in-law brought him to hospital; doctors declare
अपर्णा यादव की प्रतीक के साथ की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ महीने पहले प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने की बात कही थी। बाद में उन्होंने अकांउट हैक होने की बात कहते हुए अपर्णा के साथ फोटो शेयर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साला और दोस्त लेकर आए

सुबह छह बजे उन्हें बीमार हालत में उनके साले चंद्रशेखर और मित्र राहुल पाठक लेकर आए। साथ में पत्नी अर्पणा यादव नहीं थीं। डॉक्टरों के अनुसार जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

अपर्णा को शहर के बाहर, अखिलेश पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। इधर अपर्णा यादव को एयरपोर्ट से लेने के लिए गाड़ी गई है। वह शहर के बाहर हैं। यह साफ नहीं हो पा रहा है कि वह कहां पर हैं। 

अखिलेश ने किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed