सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Premature heat waves hit the state, with temperatures crossing 30 in Banda; Prayagraj and Varanasi

यूपी: समय से पहले गर्मी की दस्तक, बांदा में पारा 30 के पार; प्रयागराज-वाराणसी सहित ये जिले रहे सबसे गर्म

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Feb 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP:यूपी में फरवरी के मौसम में मार्च का एहसास रहा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी की चुभन बढ़ने वाली है। 

UP: Premature heat waves hit the state, with temperatures crossing 30 in Banda; Prayagraj and Varanasi
यूपी के मौसम में हुआ बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के मौसम में सुबह से शाम के बीच अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। जहां सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दिन की तेज धूप अब चुभने लगी है।

Trending Videos


बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में पारा 29.6 डिग्री और प्रयागराज में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर की धूप में लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इस तरह माैसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी की पकड़ ढीली पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार, पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में अभी बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।

फरवरी में हुआ अप्रैल की गर्मी का अहसास

 राजधानी में दिन की तेज धूप अब सहन से बाहर होती जा रही है। बुधवार को कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस बार फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रात की ठंड भी कमजोर पड़ी है। बहुत से लोग अब पंखा चलाकर सोने लगे हैं।

बीते 24 घंटे में राजधानी में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बड़े बदलाव के फिलहाल संकेत नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन तक माैसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed