सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain lashes the entire state, severe storms are expected in these districts today; temperatures may drop b

यूपी: पूरे प्रदेश में बारिश का प्रकोप, आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; आठ डिग्री तक गिरेगा पारा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Apr 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में अप्रैल के महीने में अगस्त जैसा माहौल है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से लगातार बरसात जारी है। 

UP: Rain lashes the entire state, severe storms are expected in these districts today; temperatures may drop b
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह मौसमी बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूर्वी दिशा की ओर बढ़ेगा।

Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि की संभावना है। गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र

बांदा, फतेहपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

यहां चलेंगी हवाएं 

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

बेमौसम बारिश ने किसानों का चैन छीना, उनके साथ खड़ी है सरकार: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में निरंतर हो रही बारिश पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम विपरीत है, ऐसे में अधिकारी निरंतर किसानों के संपर्क में रहें। बेमौसम बारिश ने किसानों का चैन छीन लिया है, लेकिन सरकार संबल के रूप में खड़ी है। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सीएम ने मंगलवार को फिर हुई असमय बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं किसानों के पास पहुंचें और मातहतों को भी फील्ड में रखें। फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ समयबद्ध ढंग से मुआवजा दिलाएं। हर हाल में प्रयास करें कि आपदा का असर किसानों पर न्यूनतम हो। जनहानि, पशुहानि, घायलों व प्रभावितों को निश्चित समय में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर फील्ड में रहें, वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed