फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ram Mandir Trust begins interviews to select a full-time CEO; 18 candidates shortlisted from 5,200 applica

UP: राम मंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

Tue, 11 Aug 2026 01:10 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 11 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। चयन समिति प्रशासनिक क्षमता, प्रबंधन अनुभव और जिम्मेदारियां संभालने की योग्यता का आकलन कर रही है।

विज्ञापन
UP: Ram Mandir Trust begins interviews to select a full-time CEO; 18 candidates shortlisted from 5,200 applica
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को एक हाई-पावर पैनल ने इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू किया।

विज्ञापन

देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे

ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, CEO पद के लिए देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गए थे। ट्रस्ट की ओर से दी गई व्यवस्था के अनुसार, उम्मीदवारों के ठहरने का इंतजाम मंदिर नगरी में अलग-अलग स्थानों पर किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, इंटरव्यू लेने के लिए गठित हाई-पावर पैनल उम्मीदवारों की प्रशासनिक क्षमता, प्रबंधन अनुभव और जिम्मेदारियों को संभालने की योग्यता का आकलन कर रहा है। CEO की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जा रहा

ट्रस्ट ने मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद फुल-टाइम CEO नियुक्त करने का फैसला लिया था। इस पद को ट्रस्ट की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed