UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन
उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1251 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सोमवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन का मौका 6 अक्टूबर तक मिलेगा।
भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 500, अनुसूचित जाति के 254, अनुसूचित जनजाति के 25, अन्य पिछड़ा वर्ग के 345 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 124 पद शामिल हैं। इसके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी की विशेष चयन भर्ती के तहत ओबीसी वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं।
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति में देखने की सलाह दी गई है।
यह होगी पात्रता
अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद या मान्यता प्राप्त संस्था से जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही विधि से स्थापित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय या पशु चिकित्सा महाविद्यालय से दो वर्षीय पशु चिकित्सा प्रसार डिप्लोमा होना जरूरी है। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।