सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sahara is selling its assets amid ED investigation; deals have been finalized for several properties; mora

यूपी: ईडी की जांच के बीच सहारा कर रहा है अपनी संपत्तियों की बिक्री, कई प्रॉपर्टियों की हो गई है डील; लगी रोक

सूरज शुक्ला, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Mar 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Sahara properties: पूरे देश में सहारा की संपत्तियों की जांच ईडी के द्वारा की जा रही है। इस बीच में कई ऐसे मामले सामने आएं हैं जहां सहारा की संपत्ति बिकने की बात हो रही है। 

UP: Sahara is selling its assets amid ED investigation; deals have been finalized for several properties; mora
सहारा शहर।
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बीच सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। राजधानी में भी ऐसी संपत्तियों की डील हुई है। इसमें आईआईएम रोड पर स्थित एक संपत्ति भी शामिल है। अन्य प्रदेशों में इस तरह का खेल उजागर होने के बाद ईडी और सक्रिय हो गई है। एक साथ सभी संपत्तियों की जांच शुरू की है। जो भी खरीद-फरोख्त में शामिल होगा उस पर कार्रवाई होगी।
Trending Videos


सहारा समूह के खिलाफ देश भर में सैकड़ों केस दर्ज हैं। ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। तमाम संपत्तियों के अटैच करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं। इस बीच समूह से जुड़े अधिकारी संपत्तियों की बिक्री करनी शुरू कर दी है। पिछले महीने उड़ीसा, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में जब ईडी ने छापा मारा और जांच की तो पता चला कि जब्तशुदा अरबों रुपये की जमीन बेच दी है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भी ऐसी संपत्तियों की डील की जा रही है। संपत्तियों की बिक्री कर मोटी रकम पार करने की फिराक में समूह के लोग लगे हैं। आईआईएम रोड स्थित सहारा की बड़ी संपत्ति की बिक्री की डील एक बड़े बिल्डर ने की है। जांच एजेंसी को इसकी भनक लग गई है। जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डील कहां तक पहुंची, इसका पता कर रही एजेंसी
प्रकरण में अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि डील कहां तक पहुंची है। रकम का लेनदेन हो चुका है या नहीं। कागजी कार्यवाही क्या हुई? आदि सवालों के जवाब जांच एजेंसी पता कर रही है। जिस बिल्डर से डील हो रही है उस पर करीब डेढ़ साल पहले आयकर के छापे भी पड़ चुके हैं। सुल्तानपुर रोड पर उसकी बड़ी टाउनशिप भी है।

फिर आ सकती है टीम
ईडी की टीम शुक्रवार को सहारा शहर पहुंची थी। नगर निगम की टीम ने सील खुलवाने के बाद कई घंटे तक छानबीन की थी। कई अहम दस्तावेज जब्त कर गई थी। उन दस्तावेजों से मिली जानकारी के आधार पर जांच जारी है। सूत्राें के मुताबिक जांच टीम फिर सहारा शहर आ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed