UP: प्रदेश में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, इस जिले का पारा 45 डिग्री के पार; जानें वैज्ञानिकों का अनुमान
बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी। बांदा में तापमान 45.4 डिग्री पहुंचकर सबसे गर्म जिला रहा। प्रयागराज, झांसी और हमीरपुर भी तपिश से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन गर्मी बढ़ने और बाद में हल्के बादल छाने की संभावना जताई।
विस्तार
उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। बांदा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। पूर्वा हवाओं की वजह तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी और हमीरपुर जैसे जिलों में दोपहर में जैसे आग बरसी।
हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही भी दिखी। शुक्रवार को बांदा 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। 25.2 डिग्री के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात दर्ज हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों की अवाजाही दिखेगी।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले जिले
| जिला | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
| बांदा | 45.4 |
| प्रयागराज | 44 |
| झांसी | 43.2 |
| हमीरपुर | 42.2 |
| आगरा | 42.2 |

कमेंट
कमेंट X