सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Storm and rain alert in these districts from tomorrow, mercury may drop by eight to ten degrees; know the

यूपी: कल से प्रदेश के इन जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट, आठ से दस डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है। 

UP: Storm and rain alert in these districts from tomorrow, mercury may drop by eight to ten degrees; know the
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और तपिश से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Trending Videos


बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाएं
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है हवाओं की गति

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

UP: Storm and rain alert in these districts from tomorrow, mercury may drop by eight to ten degrees; know the
कई इलाकों में ओले गिर सकते हैं - फोटो : संवाद
सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

यहां चलेंगी 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed