सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The BSP is facing electoral losses due to its Ekla Chalo Re policy, which has been losing elections consis

यूपी: एकला चलो रे की नीति से बसपा को हो रहा है चुनावों में नुकसान, 2019 के बाद से लगातार चुनाव हारी है पार्टी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

BSP performance in elections: 2019 के चुनाव में सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ था। इन चुनावों के बाद बसपा ने सभी चुनाव ज्यादातर अकेले ही लड़े हैं। 

UP: The BSP is facing electoral losses due to its Ekla Chalo Re policy, which has been losing elections consis
मायावती के साथ आकाश आनंद का भी नहीं चला जादू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 पश्चिम बंगाल समेत तीन बड़े राज्यों में बहुजन समाज पार्टी की असफलता ने उसके अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति को सवालों के घेरे में ला दिया है। पार्टी ने तीनों राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसका कोई भी प्रत्याशी जीत के मुहाने तक नहीं पहुंच सका। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद उसके 10 सांसद बने थे। पार्टी की इस रणनीति से उसे लगातार नुकसान हो रहा है।



यूपी में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव बसपा ने अकेले दम पर लड़ा, हालांकि विधानसभा चुनाव में केवल एक विधायक ही बन सका। इससे पहले वर्ष 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन किया था, लेकिन वहां भी उसे असफलता मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने इससे पहले हरियाणा में तीन अलग-अलग दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, जिस पर वह अब तक कायम हैं। पांच राज्यों के हालिया चुनाव के नतीजों के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की इस रणनीति को लेकर उसके समर्थक भी असमंजस में हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि अपना वजूद बचाने के लिए गठबंधन की राह चुननी चाहिए। बीते चुनावों में कांग्रेस और सपा ने बसपा को साथ लाने की कवायद भी की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed