सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trains disappointed, cheap plane tickets helped passengers board flights; 11 Gulf-bound flights cancelled

यूपी: ट्रेनों ने किया मायूस, विमानों के सस्ते टिकटों से यात्रियों ने भरी उड़ान; खाड़ी देशों की 11 उड़ान निरस्त

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 02 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच सस्ते हवाई टिकट यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई रूट पर विमान किराया ट्रेन के प्रीमियम तत्काल के करीब पहुंच गया है। वापसी में भीड़ बढ़ने की आशंका है। खाड़ी देशों की 11 उड़ानें निरस्त रहीं, जबकि आठ बहाल हुईं।

UP: Trains disappointed, cheap plane tickets helped passengers board flights; 11 Gulf-bound flights cancelled
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

होली पर घर लौटने के लिए विमानों के घटते किराये रेल यात्रियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। दिल्ली से लखनऊ के बीच विमान और ट्रेन (प्रीमियम तत्काल) के किराये में अब महज 700 रुपये का अंतर रह गया है। मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए भी हवाई सफर बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।

Trending Videos


3 मार्च को दिल्ली (आनंद विहार) से लखनऊ आने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में थर्ड एसी के प्रीमियम तत्काल का किराया 2,935 रुपये है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस की रात 10:45 बजे की उड़ान (आईएक्स-1040) का टिकट 3,641 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, इंडिगो और एअर इंडिया की शाम की अन्य उड़ानों के दाम 7,900 से 8,200 रुपये के बीच बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की 3 और 4 मार्च को शाम 7:30 बजे की फ्लाइट 6ई-830 का टिकट मात्र 5,906 रुपये है। वहीं, अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1524 का किराया 5,926 रुपये है। ट्रेन देखें तो 3 मार्च को पुष्पक एक्सप्रेस के सेकंड एसी का प्रीमियम तत्काल टिकट 4,155 रुपये में मिल रहा है।

इसी तरह, कोलकाता से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-6139 का टिकट 5,816 रुपये, जयपुर से आने वाली उड़ान 6ई-7482 का टिकट 6,939 और अहमदाबाद से आने वाली उड़ान 6ई-6244 का टिकट 10,237, हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6167 9,941, बंगलूरू से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स-1603 का टिकट 7,078, अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-2902 का टिकट 8,308 रुपये रुपये में मिल रहे हैं।

 

ट्रेनों, बसों में उमड़ी भीड़, अब होली बाद लौटने के संकट से जूझेंगे यात्री

होली मनाने के लिए राजधानी आने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी ट्रेनों, बसों में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, अब होली के बाद यात्रियों की वापसी की राह आसान नहीं होगी। दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वाले 25 हजार यात्रियों को तत्काल कोटे की 4500 सीटों का ही सहारा है।

वापस जाने के लिए यात्रियों को रेगुलर व स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग से जूझना पड़ेगा। मुंबई जाने वाली गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में छह व आठ मार्च को रिग्रेट तथा थर्ड एसी में वेटिंग 49, 38 पहुंच गई है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में छह, सात व आठ मार्च को 79, 74, 67 व थर्ड एसी में 39, 57, 27 वेटिंग है। गोरखपुर-मुंबई होली स्पेशल की स्लीपर में 88, 61, 66 व थर्ड एसी में 26, 28, 21 वेटिंग, अवध एक्सप्रेस में रिग्रेट, बनारस मुंबई होली स्पेशल की थर्ड एसी इकॉनमी में 22 वेटिंग छह मार्च को है।

इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में छह, सात व आठ मार्च को 22, 47, 118 वेटिंग एवं एग्जीक्यूटिव क्लास में सात, नौ व रिग्रेट चल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में सात को 93, आठ को 157 वेटिंग है। 

शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 23, 77, 156 वेटिंग है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में छह मार्च को 755 सीटें रिक्त हैं। लेकिन एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में 60, 94, 128 तथा वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल की स्लीपर में 115, 114, रिग्रेट व थर्ड एसी में 39, 67, रिग्रेट चल रहा है। डिब्रूगढ़ नई दिल्ली स्पेशल की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट, जयनगर अमृतसर स्पेशल में भी सीटें खाली नहीं हैं।

300 से अधिक बसें रिजर्व में रखी

रोडवेज प्रशासन ने होली बाद लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, प्रयागराज, वाराणसी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए 300 से अधिक बसें रिजर्व में रखी हैं। इन बसों को मेंटेनेंस के बाद ही वर्कशॉप से रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।

होली बाद रविवार को उड़ानें भी महंगी

होली बाद विमानों का किराया वैसे सामान्य के आसपास ही है, लेकिन अगले रविवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई की उड़ानों के टिकट तीन गुने तक महंगे हो गए हैं। छह, सात व आठ मार्च दिल्ली जाने के लिए इंडिगो के विमानों का किराया 4,678, 5,466 व 6,516 रुपये पहुंच गया है। 

एअर इंडिया का क्रमशः 4,782, 5,516 व 6,896 रुपये है। आम दिनों में यह किराया तीन से चार हजार रुपये रहता है। इसी क्रम में, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो का किराया उपरोक्त तारीखों पर क्रमशः 8,536, 9,321 व 11,161 रुपये पहुंच गया है। ऐसे ही एअर इंडिया का 12,786, 10,789 और 11,561 रुपये, अकासा एयरलाइंस का 10,602, 11,277, 17,051 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में यह पांच हजार रुपये तक रहता है।

 

खाड़ी देशों की 11 उड़ानें निरस्त, आठ हुईं बहाल

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से खाड़ी देशों में विमानों का संचालन सोमवार को भी बाधित रहा। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से लगातार तीसरे दिन खाड़ी देशों की ओर जाने वाली उड़ानें निरस्त रहीं।  हालांकि, लखनऊ एयरपोर्ट की एयर ऑपरेशन रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को निरस्त उड़ानों की संख्या 17 से घटकर 11 ही रही। सऊदी अरब व ओमान की आठ उड़ानें सोमवार को संचालित हुईं।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से सोमवार को आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स-198 निरस्त रही। ऐसे ही दुबई जाने वाली आईएक्स 193, अबुधाबी से आने वाली इंडिगो की 6ई-1416, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की 6ई-1415, शारजाह से आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-194, रियाद से आने वाली आईएक्स-190, रियाद जाने वाली आईएक्स 189, दम्माम से आने वाली इंडिगो की 6ई-098 व जाने वाली इंडिगो की 6ई-097 निरस्त रहीं।

आठ उड़ानें हुईं बहाल

सोमवार को खाड़ी देशों से लखनऊ आने-जाने वाली आठ उड़ानें बहाल हुईं। इसमें मस्कट से लखनऊ आने वाली ओवी 705, लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओवी 706, मस्कट से लखनऊ आने वाली डब्ल्यूवाइ 265, लखनऊ से मस्कट जाने वाली डब्ल्यूवाइ 266, रियाद से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक्सवाइ 333, लखनऊ से रियाद जाने वाली एक्सवाइ 334, जेद्दा से लखनऊ आने वाली एसवी 890, लखनऊ से जेद्दा जाने वाली एसवी 891 का संचालन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed