{"_id":"6a63668319deefd8390d41dc","slug":"up-uncle-and-nephew-attempt-self-immolation-outside-lok-bhavan-arrived-carrying-a-bottle-of-flammable-liquid-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकभवन के बाहर चाचा-भतीजे ने किया आत्मदाह का प्रयास, बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे; पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकभवन के बाहर चाचा-भतीजे ने किया आत्मदाह का प्रयास, बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे; पुलिस ने पकड़ा
Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM IST
सार
लखनऊ के लोकभवन के बाहर जमीन विवाद से परेशान चाचा-भतीजे ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाही निरोध टीम और पुलिस ने समय रहते दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार जमीन संबंधी दावा पहले ही खारिज हो चुका है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे को पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन के विवाद में दुबग्गा के लीलाखेड़ा कटौली गांव निवासी राम गणेश और उनके भतीजे सतीश कुमार गौतम ने शुक्रवार सुबह लोकभवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे चाचा-भतीजा लोकभवन के गेट नंबर-9 पहुंचे और अचानक बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेल दिया। मौके पर तैनात आत्मदाही निरोध टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ा। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पूछताछ में पीड़ितों ने बताया कि गांव की जमीन पर परिचित ने साथियों के साथ कब्जा कर लिया है। काफी समय से दोनों प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसीपी ने बताया कि आरोप की जांच में पता चला कि आठ जुलाई को लेखपाल ने पैमाइश की थी, जिसमें उनका हिस्सा नहीं निकला। तहसील मलिहाबाद में वाद दायर किया था, जो खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए दोनों आत्मदाह करने आए थे। इनके खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि कहीं किसी ने दोनों को आत्मदाह करने के लिए उकसाया तो नहीं था।