{"_id":"69290e7acba8d6f28408b83d","slug":"up-weather-news-weather-changes-signal-westerly-winds-to-curb-falling-mercury-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मौसम में बदलाव की आहट, सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ; क्या होगा असर? बढ़ाएंगे ठंड या रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मौसम में बदलाव की आहट, सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ; क्या होगा असर? बढ़ाएंगे ठंड या रहेगी राहत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:22 AM IST
सार
UP Weather Update: यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव की आहट है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। दिन व रात का पारा 2 डिग्री चढ़ेगा। आगे पढ़ें और जानें इसका क्या असर होगा ? ठंड बढ़ेगी या राहत रहेगी...
विज्ञापन
नए पश्चिमी विक्षोभ हो रहे सक्रिय। (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार से यूपी में एक बार फिर से हवा का रुख बदलने वाला है। पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लगने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
Trending Videos
इसके असर से शुक्रवार से प्रदेश में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। साथ ही आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही दिखेगी और अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में लगभग 2 डिग्री की बढ़त आएगी। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और कानपुर शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाप रहा।
प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह हल्का कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।