सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather to take U-turn today, mercury to rise by 8 degrees within a week, weather department issues foreca

यूपी: खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न; एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Apr 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से खत्म होने जा रहा है। मौसम अब धीरे-धीरे गर्म होना शुरू होगा। विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

UP: Weather to take U-turn today, mercury to rise by 8 degrees within a week, weather department issues foreca
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से माैसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे माैसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। माैसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।

Trending Videos


माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक माैसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माैसम साफ रहने और तपिश बढ़ने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed