सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Young man found hanging in Lucknow; wrote on Instagram, "Take me with you, I have no one here."

UP: लखनऊ में फंदे पर लटका मिला युवक, इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की छानबीन में पता चला कि विकास ने आत्महत्या करने से 24 घंटे पहले हाथ से बने स्केच के साथ ‘मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं’ लिखकर पोस्ट किया था।

UP: Young man found hanging in Lucknow; wrote on Instagram, "Take me with you, I have no one here."
विकास कुमार- फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

‘मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं...’ कुछ ऐसा इंस्टाग्राम पर लिखकर मोहनलालगंज के हीरालालखेड़ा निवासी विकास यादव (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। विकास ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।



विकास के पिता विनीत कुमार ने बताया कि वह और विकास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात वह ड्यूटी पर अस्पताल चले गए। घर पर बेटा अकेला था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने बरामदे में लगे पंखे से गमछे के सहारे विकास का शव लटका देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरायेदार ने इसकी सूचना विनीत और पुलिस को दी। खबर पाकर पिता और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन के दौरान न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही आत्महत्या की वजह का पता चल सका। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

24 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

पुलिस की छानबीन में पता चला कि विकास ने आत्महत्या करने से 24 घंटे पहले हाथ से बने स्केच के साथ ‘मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं’ लिखकर पोस्ट किया था। स्केच पर ‘अनामिका’ नाम भी लिखा था। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटी ज्योति ननिहाल में रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed