सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Young woman threatens to jump from overbridge, demanding marriage 'this year'; family wanted the wedding n

UP: 'मुझसे इसी साल शादी करो' कहते हुए ओवरब्रिज से कूदी युवती, मौत; परिवार अगले साल शादी करना चाहता था

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता के बताया कि शिल्पी का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। शुरुआती विरोध के बाद परिवार ने शादी के लिए सहमति दे दी थी

UP: Young woman threatens to jump from overbridge, demanding marriage 'this year'; family wanted the wedding n
ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने युवती को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमी से इसी साल शादी की बात पूरी न होने से नाराज शिल्पी गौतम (22) ने बृहस्पतिवार रात मड़ियांव ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी शादी अगले वर्ष फरवरी में तय की थी, लेकिन वह इसी साल शादी कराने की जिद पर अड़ी थी।

Trending Videos


कसाई बाड़ा निवासी शिल्पी के पिता रामकिशन गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। वह अपनी दो बेटियों, लक्ष्मी और शिल्पी, के साथ किराये के मकान में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शिल्पी गौतम ने मड़ियांव ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिल्पी की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन

 

इसी साल प्रेमी से शादी करना चाहती थी

पिता के अनुसार, शिल्पी का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। शुरुआती विरोध के बाद परिवार ने शादी के लिए सहमति दे दी थी। पिता रामकिशन ने बताया कि बेटी की सगाई नवरात्र में और शादी अगले वर्ष फरवरी में तय की गई थी, जबकि शिल्पी इसी वर्ष शादी कराने की जिद कर रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार ने शादी अगले साल करने का निर्णय लिया था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।



 

खाना खाने के बाद निकली थी घर से

मृतका की बहन लक्ष्मी ने बताया कि रात करीब 10 बजे पूरा परिवार एक साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान शिल्पी मोबाइल लेकर घर से बाहर निकल गई। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्हें आशंका हुई कि वह अपने प्रेमी के घर चली गई होगी। 

परिवार के मुताबिक, प्रेमी की मां की तबीयत खराब रहती थी और शिल्पी कई बार उनकी देखभाल के लिए वहां चली जाती थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed