सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Youth sleeping in room murdered sharp edged weapon father fetch a fan discovers body;

यूपी: कमरे में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, पंखा लेने गए पिता ने देखी लाश; मिले चोट के निशान

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रेउसा के खरौहा गांव में एक युवक की कमरे में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गले, सीना और जांघ पर चोट के निशान मिले। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP Youth sleeping in room murdered sharp edged weapon father fetch a fan discovers body;
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर के रेउसा इलाके के खरौहा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात उनका शव कमरे के अंदर खून से लथपथ मिला। रात में पिता ने शव को देखकर अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos


गांव निवासी हसीन (22) रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात उनके पिता बसीर पंखा लेने के लिए कमरे में पहुंचे। उन्होंने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखा तो हसीन का शव बिस्तर से नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर रात ही पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। 

उसके गले, सीने और जांघ पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। जानकारी पाते ही एएसपी, सीओ बिसवां भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाया है। सीओ अमन सिंह ने बताया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के समय घर में मौजूद थे सदस्य, शक गहराया

खास बात यह है कि घटना के समय मृतक के माता, पिता, भाभी और भाभी की बहन घर पर मौजूद थी। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। इस बात से पुलिस का शक परिजनों के प्रति काफी गहरा हो गया है। मृतक के पिता घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे लेटे थे। इसके अलावा महिलाएं घर के अंदर ही एक कमरे में लेटी थीं।

मुंबई में करता था नाई का काम

हसीन मुंबई में नाई की दुकान पर काम करता था। ईद मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। एक दिन पहले ही वह अपनी कमाई से घर के लिए जरूरत का सामान और घर निर्माण के लिए सामग्री लेकर आया था। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने कॉल डिटेल आदि खंगालनी शुरू कर दी है।

तय हो चुका था विवाह, चाचा ने लिया था गोद

परिजनों के अनुसार थानगांव इलाके से ही युवक का विवाह तय हो चुका था। लड़की वाले भी युवक के दूर के रिश्तेदार लगते थे। लोगों ने बताया कि युवक को उनके चाचा ने गोद लिया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके हिस्से की जमीन भी युवक को ही मिलनी थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed